जिलाधिकारी के निर्देश पर अस्पतालों की जांच शुरू।

Spread the love

राज कुमार साह…अररिया, 20 अप्रैल 2026

जिला पदाधिकारी अररिया श्री विनोद दूहन के निर्देशानुसार जिले के विभिन्न सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से व्यापक जांच अभियान चलाया जा रहा है।

जिलाधिकारी द्वारा इस हेतु सभी प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि वे अपने-अपने आवंटित स्वास्थ्य संस्थानों का तत्काल निरीक्षण कर निर्धारित प्रपत्र में विस्तृत जांच प्रतिवेदन उपलब्ध कराएं।

निरीक्षण के दौरान चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य कर्मियों की उपस्थिति, रोस्टर का अनुपालन, दवाओं की उपलब्धता, जांच उपकरणों की कार्यशीलता, पेयजल व्यवस्था, मरीजों के लिए आधारभूत सुविधाएं एवं साफ-सफाई सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का गहन मूल्यांकन किया जा रहा है।

इसके साथ ही स्वास्थ्य संस्थानों में कार्यरत चिकित्सकों, एक्स-रे टेक्नीशियन, लैब टेक्नीशियन, फार्मासिस्ट एवं अन्य कर्मियों की उपस्थिति एवं कार्यप्रणाली का भी आकलन किया जा रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार जांच के दौरान कई अस्पतालों में सुविधाएं सामान्य पाई गईं, जबकि कुछ संस्थानों पर कमी पाई गई।

जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया है कि जांच के आधार पर स्वास्थ्य सेवाओं में पाई गई कमियों को दूर करने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे, ताकि आम नागरिकों को बेहतर एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जा सकें।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top