राजकीय आईटीआई अररिया, रानीगंज में पीएम विश्वकर्मा योजना के तहत प्रमाण पत्र वितरण

Spread the love

राज कुमार साह (राजू) अररिया, 12 फरवरी 2026

राजकीय आईटीआई अररिया, रानीगंज में पीएम विश्वकर्मा योजना के तहत प्रमाण पत्र वितरण

राजकीय आईटीआई अररिया, रानीगंज में प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के अंतर्गत प्रशिक्षण प्राप्त अभ्यर्थियों के बीच प्रमाण पत्र वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों एवं प्राचार्य राजीव कुमार द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में सुधांशु कुमार, मैनेजर बैंक ऑफ बड़ौदा, विशिष्ट अतिथि रवीन्द्र कुमार, सीएससी हेड अररिया तथा रंजन मिश्रा, डीपीएमयू अररिया उपस्थित रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्राचार्य राजीव कुमार ने कहा कि यह महत्वाकांक्षी योजना का उद्देश्य पारंपरिक कार्य करने वाले विश्वकर्माओं के लिए है, जो अपने हाथों से देश निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान देते हैं। उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण उपरांत लाभार्थियों को टूल किट एवं कम ब्याज दर पर ऋण उपलब्ध कराया जाएगा, जिससे वे स्वरोजगार स्थापित कर आत्मनिर्भर बन सकें।

प्राचार्य राजीव कुमार ने प्रशिक्षण उपरांत सभी सफल प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किए। बैच संख्या 06 फिशिंग नेट मेकर के 26, बैच संख्या 07 ब्लैकस्मिथ के 22 तथा बैच संख्या 08 फिशिंग नेट मेकर के 17 प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। सभी विश्वकर्मा अररिया जिले के थे। कार्यक्रम में प्रशिक्षण देने वाले कर्मियों एवं स्पॉक कर्मी इंद्रजीत कुमार सहित संस्थान के शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top