राष्ट्रीय महिला दिवस पर प्रेरणादायक कार्यक्रम आयोजित

Spread the love

राज कुमार साह (राजू) अररिया, 12 फरवरी 2026

राष्ट्रीय महिला दिवस पर प्रेरणादायक कार्यक्रम आयोजित

जिला पदाधिकारी, अररिया के दिशा निर्देश आज  +2 कलावती उच्च मध्य विद्यालय, रानीगंज, अररिया में ‘बेटी बचाओ–बेटी पढ़ाओ’ योजना के अंतर्गत राष्ट्रीय महिला दिवस 2026 के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम महान स्वतंत्रता सेनानी एवं सुप्रसिद्ध कवयित्री श्रीमती सरोजिनी नायडू की जयंती को समर्पित रहा।

सर्वप्रथम जिला प्रोग्राम पदाधिकारी अररिया द्वारा कार्यक्रम के प्रारंभ में सरोजिनी नायडू के जीवन-वृत्त, स्वतंत्रता संग्राम में उनके महत्वपूर्ण योगदान तथा महिला सशक्तिकरण के प्रति उनके विचारों पर विस्तार से प्रकाश डाला गया। छात्राओं को बताया गया कि वे साहस, नेतृत्व क्षमता और आत्मविश्वास की प्रतीक थीं। उनके आदर्शों से प्रेरणा लेते हुए बालिकाओं को सकारात्मक चिंतन अपनाने, शिक्षा को प्राथमिकता देने तथा अपने लक्ष्य की प्राप्ति हेतु निरंतर प्रयासरत रहने का संदेश दिया गया।

इसके उपरांत विद्यालय परिसर में विभिन्न खेल-कूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिनमें बच्चियों को बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओं लोगोयुक्त कैप और टी शर्ट दिया गया तथा निम्न खेल यथा दौड़, लंबी कूद, ऊँची कूद,एवं चक्का फेंक आदि कराया गया। छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली  प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर रहने वाले प्रतिभागियों को लोगोयुक्त ट्रैक शूट से सम्मानित किया गया तथा अन्य प्रतिभागियों को भी प्रोत्साहित किया गया।

यह कार्यक्रम बाल विकास परियोजना पदाधिकारी रानीगंज ने अपनी निगरानी एवं देख रेख में सम्पन्न कराया और अपने संबोधन में बच्चियों प्रोत्साहित की और सभी को भविष्य के लिए शुभकामनायें दी। साथ ही स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से उनकी टीम द्वारा विद्यालय की छात्राओं का एनीमिया का जाँच भी किया गया। कुल 100 से ज्यादा बच्चों का स्वास्थ्य जाँच किया गया और आयरन, जिंक की गोली भी दी गयी। मौके पर  विद्यालय प्रधानाध्यापक, सभी शिक्षक, महिला पर्यंवेक्षिका आदि उपस्थित थे।

 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top