
राज कुमार साह (राजू)..अररिया /03/01/2026
माननीय अध्यक्ष, जिला परिषद, अररिया, श्री आफताब अजीम पप्पू की अध्यक्षता में डीआरडीए सभागार, अररिया में जिला परिषद की सामान्य बैठक आयोजित की गई। बैठक में निर्धारित एजेंडों पर विस्तार से समीक्षा एवं चर्चा की गई।
सर्वप्रथम बैठक के दौरान पूर्व बैठक की संपुष्टि एवं अनुपालन प्रतिवेदन की समीक्षा की गई। इसके साथ ही ऊर्जा विभाग, स्वास्थ्य चिकित्सा, कल्याण विभाग, कृषि विभाग, शिक्षा विभाग, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग, समाज कल्याण विभाग, कला संस्कृति एवं युवा विभाग, खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग तथा ग्रामीण कार्य विभाग की योजनाओं की समीक्षा की गई। साथ ही जिला परिषद की आय के स्रोतों को बढ़ाने हेतु विभिन्न विषयों पर भी विचार-विमर्श किया गया।
बैठक में माननीय उपाध्यक्ष जिला परिषद अररिया श्रीमती चांदनी देवी, जिला परिषद के सभी माननीय सदस्य, मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी, जिला परिषद–सह–उप विकास आयुक्त अररिया श्रीमती रोजी कुमारी, निदेशक, लेखा प्रशासन एवं स्वनियोजन, डीआरडीए अररिया श्री सौरभ सिन्हा, अपर मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी जिला परिषद अररिया श्री जय जय राम सहित जिला एवं प्रखंड स्तरीय अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।
बैठक में मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी, जिला परिषद अररिया द्वारा मुख्य रूप से 15वीं0 वित्त योजना, षष्टम राज्य वित्त एवं पंचम वित्त योजना अंतर्गत संचालित लंबित योजनाओं की समीक्षा की गई तथा सभी संबंधित अधिकारियों को निर्धारित समय-सीमा में योजनाओं को पूर्ण करने का निर्देश दिया गया। साथ ही जिला परिषद की आय बढ़ाने के उद्देश्य से योजनाओं को प्राथमिकता देने पर विशेष जोर दिया गया।
