पोषण अभियान के तहत जिले भर में गर्भवती महिलाओं की गोदभराई कार्यक्रम आयोजित

Spread the love

राज कुमार साह (राजू)अररिया, 07 फरवरी 2026

पोषण अभियान के तहत जिले भर में गर्भवती महिलाओं का गोदभराई कार्यक्रम आयोजित

पोषण अभियान के अंतर्गत कुपोषण एवं एनीमिया की रोकथाम तथा मातृ-शिशु स्वास्थ्य को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से प्रत्येक माह की 7 तारीख को आंगनवाड़ी केंद्रों पर गोदभराई कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है। इसी क्रम में आज जिला प्रोग्राम पदाधिकारी (आईसीडीएस), अररिया के आदेशानुसार अररिया जिले के सभी परियोजनाओं के अंतर्गत संचालित आंगनवाड़ी केंद्रों पर 3 से 4 माह की गर्भवती महिलाओं के लिए गोदभराई कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य गर्भवती महिलाओं को संतुलित पोषण, स्वास्थ्य देखभाल एवं स्वच्छता के प्रति जागरूक करना रहा, ताकि मां एवं गर्भस्थ शिशु दोनों स्वस्थ रहें तथा सुरक्षित एवं खुशहाल भविष्य सुनिश्चित हो सके। कार्यक्रम के दौरान गर्भवती महिलाओं को पोषक आहार, फल, पौष्टिक सामग्री प्रदान की गई तथा उचित खान-पान, नियमित स्वास्थ्य जांच एवं एनीमिया से बचाव संबंधी जानकारी दी गई।

गोदभराई कार्यक्रम का संचालन बाल विकास परियोजना पदाधिकारी के मार्गदर्शन में महिला पर्यवेक्षिका, आंगनवाड़ी सेविका एवं सहायिकाओं द्वारा किया गया। कार्यक्रम में आंगनवाड़ी केंद्र अंतर्गत पोषक क्षेत्र के महिला एवं पुरुषों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। स्थानीय लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य के लिए अत्यंत लाभकारी बताया।

 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top