जोगबनी एवं नरपतगंज में फार्मर रजिस्ट्री कैम्प का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण

Spread the love

राज कुमार साह (राजू) अररिया, 11 फरवरी 2026

जोगबनी एवं नरपतगंज में फार्मर रजिस्ट्री कैम्प का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण

जिला पदाधिकारी अररिया श्री विनोद दूहन द्वारा जिलान्तर्गत जोगबनी स्थित कचहरी नेता जी चौक एवं नरपतगंज प्रखंड के पंचायत बाबूआन, ग्राम डुमरबना में फार्मर रजिस्ट्री कैम्प का स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के के दौरान उन्होंने कैम्प में चल रही पंजीकरण प्रक्रिया का जायजा लिया तथा उपस्थित किसानों से संवाद कर उन्हें शीघ्र फार्मर रजिस्ट्री कराने की अपील की।

जिला पदाधिकारी ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिया कि पंजीकरण कार्य में तेजी लाई जाए, ताकि अधिक से अधिक किसानों को डिजिटल प्लेटफॉर्म से जोड़ा जाए। उन्होंने कहा कि फार्मर रजिस्ट्री किसानों की डिजिटल पहचान है, जिससे उन्हें विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ लेने में सुविधा होगी।

जिले में अबतक लगभग 1.50 लाख किसानों का फार्मर रजिस्ट्री किया जा चुका है। पंजीकरण प्रक्रिया सम्पन्न कराने हेतु किसान अपने पंचायत के कृषि समन्वयक, किसान सलाहकार या राजस्व कर्मचारी से संपर्क कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त नजदीकी CSC (कॉमन सर्विस सेंटर) / वसुधा केंद्र पर जाकर भी पंजीकरण कराया जा सकता है। यह सुविधा निःशुल्क उपलब्ध है। किसान स्वयं भी बिहार फार्मर रजिस्ट्री पोर्टल https://bhfr.agristack.gov.in/farmer-registry-bh/#/ के माध्यम से अपना पंजीकरण कर सकते हैं।

फार्मर रजिस्ट्री के लिए आवश्यक दस्तावेजों में आधार कार्ड, मोबाइल नंबर एवं स्वयं के नाम से जमाबंदी होना अनिवार्य है। फार्मर रजिस्ट्री के माध्यम से किसानों को पीएम किसान सम्मान निधि सहित अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ, फसल बीमा, केसीसी, सहायता अनुदान तथा फसल क्षति की स्थिति में वास्तविक नुकसान का लाभ प्राप्त होगा। साथ ही सभी योजनाओं का लाभ एक डिजिटल पहचान के माध्यम से सुगमता से मिल सकेगा।

 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top