नरपतगंज थानान्तर्गत अवैध उजला बालू लदे ट्रैक्टर को खान निरीक्षक अररिया के द्वारा किया गया जब्त।

Spread the love

राज कुमार (साह राजू) अररिया, 30 दिसम्बर 2025

अवैध बालू मिट्टी के उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण के विरूद्ध दिनांक 30.12.2025 को छापेमारी के क्रम में खान निरीक्षक अररिया द्वारा नरपतगंज थानान्तर्गत अवैध उजला बालू लदे ट्रैक्टर को परिवहन के दौरान जब्त किया गया, जिसका ई०न०- RRF2BBN1091 चेचीस नं०-MBNABACAARRF1572 है। उक्त ट्रैक्टर को नरपतगंज थाना में अग्रेत्तर कार्रवाई तक सुरक्षार्थ रखा गया है।

* जिला प्रशासन के द्वारा अवैध खनन/परिवहन एवं भंडारण के विरूद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है, और आगे भी अवैध खनन / परिवहन एवं भंडारण के विरूद्ध कार्रवाई जारी रहेगा। ताकि अवैध खनन / परिवहन पर पूर्ण रूपेण अंकुश लग सके। जिससे सरकारी राजस्व में भी वृद्धि होगी तथा सरकारी संपत्ति का दुरूपयोग होने की संभावना भी नहीं रहेगी।

 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top