सत्य, अहिंसा और राष्ट्रसेवा के आदर्शों को किया गया स्मरण, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं शास्त्री जयंती पर अर्पित की श्रद्धांजलि

Spread the love

अररिया, 02 अक्टूबर 2026

सत्य, अहिंसा और राष्ट्रसेवा के आदर्शों को किया गया स्मरण, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं शास्त्री जयंती पर अर्पित की श्रद्धांजलि

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं भारत के पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती के अवसर पर समाहरणालय अररिया स्थित परमान सभागार में जयंती समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान दोनों महापुरुषों के चित्र पर जिला पदाधिकारी अररिया श्री विनोद दूहन एवं उपस्थित पदाधिकारियों द्वारा माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया गया।

पुलिस अधीक्षक अररिया श्री जितेन्द्र कुमार ने भी दोनों महापुरुषों के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। इस अवसर पर उपस्थित पदाधिकारियों ने महात्मा गांधी के सत्य, अहिंसा, स्वच्छता एवं सामाजिक सद्भाव के संदेश तथा स्व० लाल बहादुर शास्त्री जी के सादगी, कर्तव्यनिष्ठा और राष्ट्रसेवा के आदर्शों को स्मरण किया। उनके विचारों एवं आदर्शों को आत्मसात करते हुए जनसेवा के प्रति प्रतिबद्ध रहने का संकल्प भी व्यक्त किया गया।

कार्यक्रम में अपर समाहर्ता अररिया, सिविल सर्जन अररिया, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, वरीय कोषागार पदाधिकारी अररिया, जिला आपूर्त पदाधिकारी, जिला जन सम्पर्क पदाधिकारी अररिया सहित सभी जिला स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top