जिला बाल संरक्षण इकाई सह किन्नर कल्याण समिति के अध्यक्ष शंभु कुमार रजक के नेतृत्व में किन्नर समुदाय के सदस्यों के बीच किया गया कंबल का वितरण

Spread the love

 

राज कुमार साह (राजू) अररिया, 30 दिसम्बर 2025

किन्नर समुदाय के सामाजिक संरक्षण एवं कल्याण के उद्देश्य से सहायक निदेशक, जिला बाल संरक्षण इकाई सह किन्नर कल्याण समिति के अध्यक्ष श्री शंभु कुमार रजक के नेतृत्व में किन्नर समुदाय के सदस्यों के बीच कंबल का वितरण किया गया। इस अवसर पर सहायक निदेशक ने उपस्थित किन्नरों को कंबल प्रदान करते हुए जिला प्रशासन द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि सरकार किन्नर समुदाय को मुख्यधारा से जोड़ने हेतु सामाजिक सुरक्षा, स्वास्थ्य, शिक्षा एवं आजीविका से संबंधित योजनाओं के माध्यम से उनके जीवन स्तर में सुधार के लिए निरंतर प्रयास कर रही है। कंबल वितरण हेतु आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराने के लिए सहायक निदेशक ने श्री दिलीप कुमार, सहायक निदेशक, जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग एवं बुनियाद केंद्र के जिला प्रबंधक श्री नवीन कुमार नवीन के प्रति आभार व्यक्त किया। साथ ही उन्होंने निर्देश दिया कि योग्य किन्नर लाभुकों को बुनियाद केंद्र के माध्यम से निःशुल्क चश्मा वितरण भी सुनिश्चित किया जाए, जिससे उनकी स्वास्थ्य संबंधी आवश्यकताओं की पूर्ति हो सके। कार्यक्रम में किन्नर कल्याण समिति की सदस्य अनारकली सहित किन्नर समुदाय के कुल 10 सदस्य उपस्थित थे। सभी लाभुकों ने जिला प्रशासन एवं आयोजनकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए इस पहल को सम्मानजनक और उपयोगी बताया। विदित हो कि किन्नरों, अभिवंचितों एवं गरीबों के कल्याण के प्रति जिला पदाधिकारी, अररिया अत्यंत संवेदनशील हैं तथा अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुँचाने हेतु उनके द्वारा लगातार निर्देश दिए जा रहे हैं।

 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top