
राज कुमार साह (राजू) अररिया / 30.12.2025
बिहार विधान परिषद के कोशी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन दिनांक 30.12.2025 को किए जाने से संबंधित राजनैतिक दलों के अध्यक्ष/सचिव/प्रतिनिधि के साथ बैठक श्री अजय कुमार ठाकुर, वरीय प्रभारी निर्वाचन सह अपर समाहर्ता जिला लोकशिकायत निवारण पदाधिकारी की अध्यक्षता मे की गई। कोशी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के अंतिम प्रकाशित कर सभी मतदान केंद्रों की मतदाता सूची सभी राजनीतक दलों को उपलब्ध कराया गया। *जिलान्तर्गत सभी अंचल अधिकारी कार्यालय मे एक-एक मतदान केन्द्र तथा दोनों अनुमंडल कार्यालय मे एक-एक मतदान केन्द्र इस प्रकार कुल 11 मतदान केंद्र के मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन मे कुल- 9118 मतदाता शामिल है, जिसमे पुरुष-7181 एवं महिला-1937 है। बैठक में श्री अजय कुमार ठाकुर, अपर समाहर्ता जिला लोकशिकायत निवारण पदाधिकारी-सह-वरीय प्रभारी निर्वाचन , डॉ राम बाबू कुमार, उप निर्वाचन पदाधिकारी, एवं सभी मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियो मे श्री नीरज कुमार, मो0 गौसुल आजम, सुनील चंद्रवंशी, मो0 कमाले हक एवं राजेश कुमार उपस्थित थे।
