
पटना/31.12.2025
पूर्व मुख्यमंत्री स्व. कृष्ण बल्लभ सहाय के जन्मदिवस के अवसर पर राजकीय जयंती समारोह का आयोजन नया सचिवालय पटना के दक्षिण पेसु कोने पर स्थित प्रतिमा स्थल पर किया गया।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री स्व. कृष्णा बल्लभ सहाय की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, जल संसाधन सह संसदीय कार्यमंत्री विजय कुमार चौधरी, विधायक श्याम रजक, विधान पार्षद श्रीमती कुमुद वर्मा, बिहार राज्य धार्मिक न्यास पर्षद के अध्यक्ष रणवीर नंदन स्व. कृष्ण वल्लभ सहाय के परिजन तथा अन्य उपस्थित गणमान्य ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
