जिलाधिकारी के जनता दरबार में 68 परिवादियों की शिकायतों पर हुई सुनवाई, भूमि विवाद से संबंधित मामलों के निष्पादन में एकरूपता लाने के दिये गये निर्देश

Spread the love

राज कुमार साह (राजू)अररिया, 09 जनवरी 2026

जिलाधिकारी के जनता दरबार में 68 परिवादियों की शिकायतों पर हुई सुनवाई, भूमि विवाद से संबंधित मामलों के निष्पादन में एकरूपता लाने के दिये गये निर्देश

अररिया जिले में आम जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान को लेकर शुक्रवार को समाहरणालय स्थित परमान सभागार में जिला पदाधिकारी श्री विनोद दूहन की अध्यक्षता में जनता दरबार का आयोजन किया गया। जनता दरबार में कुल 68 परिवादियों ने अपनी-अपनी शिकायतें जिलाधिकारी के समक्ष रखीं।

जनता दरबार में प्राप्त अधिकांश शिकायतें राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग से संबंधित रहीं। इनमें म्यूटेशन, परिमार्जन, अतिक्रमण, दखल-कब्जा, सीमांकन, रोक सूची सहित अन्य भूमि विवाद से जुड़े कई मामले शामिल थे। इसके अतिरिक्त शिक्षा, सेवानिवृत्ति पेंशन, विद्युत, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, राशन कार्ड तथा स्वच्छता ग्राही चयन से संबंधित मामलों पर भी सुनवाई की गई।

जिलाधिकारी द्वारा भूमि विवाद से संबंधित कई मामलों के साथ-साथ सेवानिवृत्ति पेंशन, विद्युत एवं सामाजिक सुरक्षा पेंशन सहित अन्य विभागों से जुड़े कई मामलों का ऑन द स्पॉट निष्पादन किया गया। शेष मामलों के शीघ्र निष्पादन के लिए संबंधित पदाधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए।

जनता दरबार के दौरान परिवादी श्री शहिदुर्रहमान द्वारा रेलवे भमि अधिग्रहण से संबंधित मुआवजा भुगतान हेतु, परिवादी नूर मोहम्मद द्वारा अपनी जमीन पर घर बनाने से रोकने के सबंध में, परिवादी श्री चन्द्ररिका मंडल द्वारा रास्ता निमार्ण हेतु अनुरोध किया गया। वहीं परिवादी श्री सीताराम मंडल एव अन्य द्वारा ऋण वसूली के संबंध में, परिवादी श्री पंचानन्द साह द्वारा दर्ज प्राथमिकी से नाम हटाने का अनुरोध जिलाधिकारी से किया गया। इसी प्रकार बारी-बारी से अन्य परिवादी द्वारा अपनी बात रखी गई।

जनता दरबार के उपरांत जिला पदाधिकारी द्वारा शिकायतों के निष्पादन की समीक्षा को लेकर संबंधित पदाधिकारियों के साथ बैठक भी आयोजित की गई। बैठक में अंचलाधिकारी, डीसीएलआर सहित अन्य संबंधित पदाधिकारियों को भूमि विवाद से जुड़े मामलों के त्वरित निष्पादन में तेजी लाने का निर्देश दिया गया। साथ ही अंचल स्तर पर आयोजित होने वाले शनिवारीय जनता दरबार में भूमि विवाद से संबंधित मामलों के निष्पादन में एकरूपता लाने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए।

जनता दरबार में अपर समाहर्ता अररिया, उप विकास आयुक्त, जिला शिक्षा पदाधिकारी, डीसीएलआर अररिया एवं फारबिसगंज, प्रभारी पदाधिकारी स्थापना, प्रभारी पदाधिकारी भू-अर्जन, सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा कोषांग, प्रभारी पदाधिकारी जन शिकायत कोषांग, कार्यपालक अभियंता विद्युत, अंचल अधिकारी अररिया सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

Source…press release Araria

 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top