डॉ. महेंद्र पाल (भा०प्र०से०), अपर सचिव, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग, बिहार, पटना द्वारा अररिया जिले में आयोजित फार्मर रजिस्ट्री कैंप का किया गया निरीक्षण

Spread the love

राज कुमार साह (राजू) अररिया, 09 जनवरी 2026

राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग, बिहार, पटना के अपर सचिव डॉ. महेंद्र पाल (भा०प्र०से०) द्वारा आज अररिया जिले के विभिन्न पंचायतों में आयोजित फार्मर रजिस्ट्री कैंपों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अपर सचिव महोदय ने कैंपों में किसानों के ई-केवाईसी कार्य की प्रगति का अनुश्रवण किया तथा कैंप में उपलब्ध व्यवस्थाओं एवं किसानों को दी जा रही सुविधाओं से संबंधित विस्तृत समीक्षा की।

विदित हो कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के लाभार्थी किसानों के लिए ई-केवाईसी एवं किसान पंजीकरण अनिवार्य कर दिया गया है। इसी क्रम में किसानों का डिजिटल पहचान पत्र (फार्मर रजिस्ट्री) तैयार करने हेतु पंचायत स्तर पर विशेष कैंपों का आयोजन किया जा रहा है। इन कैंपों का मुख्य उद्देश्य किसानों को विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ पारदर्शी एवं सुचारु रूप से उपलब्ध कराना है।

प्रखंड क्षेत्र के निरीक्षण के दौरान अपर सचिव महोदय ने संबंधित पदाधिकारियों एवं कर्मियों को निर्देश दिया कि किसानों का ई-केवाईसी एवं फार्मर रजिस्ट्री कार्य समयबद्ध एवं सुचारु रूप से सुनिश्चित किया जाए। साथ ही जिला स्तरीय संबंधित पदाधिकारियों को नियमित रूप से कैंपों में हो रहे किसान पंजीकरण कार्य का अनुश्रवण करने का निर्देश दिया गया, ताकि कोई भी पात्र किसान सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित न रह जाए।

‘फार्मर आईडी’ के संबंध में बताया गया कि इसके माध्यम से प्रत्येक किसान को एकीकृत डिजिटल पहचान प्राप्त होगी, जिससे विभिन्न सरकारी योजनाओं तक किसानों की आसान, त्वरित एवं पारदर्शी पहुंच सुनिश्चित हो सकेगी।

Source… press release Araria

 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top