जिला अधिकारी अररिया के दिशा निर्देश में शीतलहर को ध्यान में रखते हुए दिव्यांगजनों के बीच 42 कंबलों का वितरण किया गया।

Spread the love

राज कुमार साह (राजू) अररिया, 10 जनवरी 2026

सामाजिक सुरक्षा निदेशालय एवं जिला पदाधिकारी अररिया श्री विनोद दूहन के दिशा निर्देश में अररिया सदर प्रखंड अंतर्गत पंचायत कमलदाहा में जिला प्रबंधक, सक्षम-बुनियाद केंद्र अररिया श्री नवीन कुमार नवीन द्वारा शीतलहर को ध्यान में रखते हुए दिव्यांगजनों के बीच 42 कंबलों का वितरण किया गया।

यह कंबल वितरण दिव्यांगजन संगठन द्वारा उपलब्ध कराई गई एवं जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग, अररिया में जमा की गई सूची के आधार पर किया गया, ताकि पात्र एवं वास्तविक लाभार्थियों को सहायता सुनिश्चित की जा सके।

इस अवसर पर जिला प्रबंधक, बुनियाद केंद्र द्वारा दिव्यांगजनों एवं वृद्धजनों के लिए संचालित विभिन्न सेवाओं की जानकारी दी तथा इन सेवाओं के व्यापक प्रचार-प्रसार की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने बताया कि बुनियाद केंद्र के माध्यम से सहायक उपकरण, सामाजिक सुरक्षा योजनाओं से संबंधित सहायता, परामर्श एवं अन्य कल्याणकारी सेवाएँ उपलब्ध कराई जा रही हैं, जिनका लाभ अधिक से अधिक जरूरतमंद लोगों तक पहुँचना चाहिए।

कार्यक्रम के दौरान मो. गुफ़रान, राजा कुमार, सनोज जी सहित अन्य दिव्यांगजन उपस्थित थे। कंबल प्राप्त कर दिव्यांगजनों ने जिला प्रशासन एवं राज्य सरकार की इस संवेदनशील एवं मानवीय पहल के प्रति प्रसन्नता व्यक्त की तथा शीतलहर के इस कठिन समय में मिले सहयोग के लिए आभार प्रकट किया।

Source PRA

 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top