अवैध बालू लदा ट्रैक्टर परिवहन विभाग के द्वारा किया गया जब्त

Spread the love

राज कुमार साह (राजू) अररिया, 13 जनवरी 2026

अवैध बालू/मिट्टी के उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण के विरूद्ध दिनांक 13.01.2026 को छापेमारी के क्रम में खान निरीक्षक अररिया द्वारा अररिया अंचल अन्तर्गत अवैध उजला बालू लदे ट्रैक्टर को परिवहन के दौरान जब्त किया गया, जिसका चेचीस नं०-MBNABAEXPLJL05261 है। उक्त ट्रैक्टर को बैरगाछी थाना में सुरक्षार्थ रखा गया है एवं संबंधित वाहन पर 1.01 लाख दण्ड अधिरोपित किया गया है।

* खान निरीक्षक को निदेश दिया गया है कि अवैध खनन, परिवहन एवं भंडारण के विरूद्ध आम नागरिकों तथा विभाग से प्राप्त शिकायत पर लगातार जिलान्तर्गत छापेमारी जारी रखें, ताकि अवैध खनन/परिवहन एवं भंडारण पर पुर्णतः अंकुश लग सकें।

Source PRA

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top