जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने शनिवारीय जनता दरबार का किया निरीक्षण, भूमि विवाद से जुड़े मामलों के निष्पादन में एकरूपता लाने के दिए निर्देश

Spread the love

राज कुमार साह (राजू) अररिया, 17 जनवरी 2026

जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने शनिवारीय जनता दरबार का किया निरीक्षण, भूमि विवाद से जुड़े मामलों के निष्पादन में एकरूपता लाने के दिए निर्देश

जिला पदाधिकारी अररिया श्री विनोद दूहन एवं पुलिस अधीक्षक अररिया श्री जितेन्द्र कुमार द्वारा आज शनिवार को अंचल कार्यालय, अररिया में आयोजित शनिवारीय जनता दरबार का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान दोनों वरीय अधिकारियों ने शनिवारीय जनता दरबार की कार्यप्रणाली का जायजा लिया तथा फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना।

जिला पदाधिकारी ने विशेष रूप से भूमि विवाद से संबंधित मामलों की समीक्षा करते हुए पारित आदेशों में एकरूपता लाने का निर्देश दिये। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि भूमि विवादों के निपटारे में नियमों एवं अद्यतन दिशा-निर्देशों का पालन सुनिश्चित किया जाए, ताकि आम जनता को अनावश्यक परेशानी न हो और पारदर्शिता बनी रहे।

निरीक्षण के क्रम में जिला पदाधिकारी ने जनता दरबार में उपस्थित फरियादियों से सीधे संवाद कर फीडबैक भी प्राप्त किया। फरियादियों ने अपनी समस्याओं, मामलों के निष्पादन की स्थिति तथा प्रशासनिक सहयोग को लेकर अपनी बात रखी। जिला पदाधिकारी ने आश्वस्त किया कि सभी जायज शिकायतों का समयबद्ध एवं निष्पक्ष समाधान किया जाएगा। इस क्रम में कुल पांच मामलों का निष्पादन भी किया गया।

पुलिस अधीक्षक द्वारा भी जनता दरबार में प्राप्त मामलों पर त्वरित कार्रवाई एवं प्रशासनिक समन्वय पर बल दिया गया। अधिकारियों ने कहा कि जनता दरबार प्रशासन और आमजन के बीच संवाद का सशक्त माध्यम है, जिससे जनसमस्याओं का त्वरित समाधान संभव हो पाता है।

Source PRA

 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top