
राज कुमार साह (राजू) अररिया, 17 जनवरी 2026
जिला पदाधिकारी अररिया श्री विनोद दूहन एवं पुलिस अधीक्षक अररिया श्री जितेन्द्र कुमार द्वारा संयुक्त रूप से 26 जनवरी 2026 को आयोजित होने वाले गणतंत्र दिवस समारोह की पूर्व तैयारी को लेकर शनिवार को नेताजी सुभाष स्टेडियम, अररिया का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान संबंधित विभागों के पदाधिकारी भी उपस्थित थे।
निरीक्षण के क्रम में जिलाधिकारी ने स्टेडियम परिसर का गहन जायजा लिया और समारोह की समुचित एवं गरिमामय तैयारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने मुख्य मंच, परेड ग्राउंड, दर्शक दीर्घा, अतिथियों के बैठने की व्यवस्था, प्रवेश एवं निकास मार्ग सहित समस्त व्यवस्थाओं की बारीकी से समीक्षा की। जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिया कि गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह को लेकर सभी आवश्यक तैयारी ससमय सुनिश्चित की जाए।
उन्होंने स्टेडियम परिसर की साफ-सफाई, बैरिकेटिंग, रंग-रोगन, विद्युत व्यवस्था, पेयजल, शौचालय, चिकित्सा सेवा एवं सुरक्षा प्रबंधों को समय पर पूर्ण कराने का निर्देश दिये साथ ही, परेड एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के अभ्यास को नियमित एवं अनुशासित ढंग से कराने हेतु भी निर्देशित किया गया। पुलिस अधीक्षक द्वारा भी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
मौके पर अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सिविल सर्जन, जिला पंचायत राज पदाधिकारी, कार्यपालक अभियंता भवन, कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद सहित संबंधित जिला स्तरीय पदाधिकारी एंव तकनीकि पदाधिकारी उपस्थित थे।
Source PRA
