सड़क सुरक्षा माह, जनवरी 2026 के क्रम में जिला परिवहन पदाधिकारी, अररिया सुशील कुमार के नेतृत्व मे अररिया जिला अंतर्गत रानीगंज प्रखंड में हेलमेट एवं ड्राइविंग लाइसेंस चेकिंग का स्पेशल ड्राइव चलाया गया।

Spread the love

 

राज कुमार साह (राजू) अररिया 17 जनवरी 2026

सड़क सुरक्षा माह, जनवरी 2026 के  क्रम में जिला परिवहन पदाधिकारी, अररिया सुशील कुमार के नेतृत्व मे अररिया जिला अंतर्गत रानीगंज प्रखंड में हेलमेट एवं ड्राइविंग लाइसेंस चेकिंग का स्पेशल ड्राइव चलाया गया।

जांच के दौरान कुल 67 मोटरसाईकल एवं 28 ऑटो रिक्शा/ई-रिक्शा/चारपहिया वाहनों के विरुद्ध कुल 2,76,500/- रुपये का चालान किया गया है।

विदित हो कि परिवहन विभाग, बिहार, पटना द्वारा जनवरी माह को सड़क सुरक्षा माह घोषित किया गया है, एवं इसके तहत स्पेशल ड्राइव चलाया जा रहा है। सड़क पर परिचालित सभी प्रकार के वाहन चालकों को जागरूक किया जा रहा है। एक बार से अधिक नियम उल्लंघन करने वाले चालकों का ड्राइविंग लाइसेंस के निलंबन की कार्रवाई भी की गई है। अब तक कुल 87 ड्राइविंग लाइसेंस का निलंबन किया जा चुका है।

पुलिस उपाधीक्षक, यातायात, अररिया के अनुशंसा पर 14 लाइसेंस एवं जिला परिवहन कार्यालय द्वारा 73 ड्राइविंग लाइसेंस का निलंबन किया जा चुका है। सड़क सुरक्षा के मद्देनजर जिला परिवहन पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि नियम को तोड़ने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी, जिससे सड़क दुर्घटना को रोक जा सके।

सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत निर्धारित कार्यक्रम अनुसार आम लोगों को जागरूक करने हेतु जागरूकता रथ प्रतिदिन जिले के विभिन्न प्रखंडों मे परिचालित किया जा रहा है।स्पेशल ड्राइव मोटरयान निरीक्षक श्री पंकज कुमार एवं निशांत कुमार, प्रवर्तन अवर निरीक्षक इत्यादि उपस्थित थे।

Source PRA

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top